गुड़ से वजन कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 17:02

घी के साथ खाएं ये चीज, हेल्दी तरीके से बढ़ेगा वजन, शरीर के एक-एक अंग में आएगी जान

Jaggery and ghee for weight gain: कुछ लोग ऐसे भी हैं, कम वजन से परेशान हैं। यह बात भी सच है कि वजन बढ़ाना भी एक मुश्किल काम है। वजन बढ़ाने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप कुछ भी खाकर यह काम करें। इसके लिए हेल्दी चीजों के सेवन के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है।
 
How to gain weight: घी के साथ खाएं ये चीज, हेल्दी तरीके से बढ़ेगा वजन, शरीर के एक-एक अंग में आएगी जान
अधिकतर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। वो वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, कम वजन से परेशान हैं। यह बात भी सच है कि वजन बढ़ाना भी एक मुश्किल काम है। वजन बढ़ाने के मामले में सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात यह है कि क्या आपका वजन हेल्दी तरीके से बढ़ रहा है?

वजन बढ़ाने के उपाय क्या हैं? वजन बढ़ाने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप कुछ भी खाकर यह काम करें। सिर्फ कैलोरी और फैट का सेवन करना वजन बढ़ाने का सबसे बेकार तरीका है। इससे वजन तो बढ़ सकता है लेकिन आपको किआ गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा हो सकता है।


वजन बढ़ाने के तरीके? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन घटाने की तरह वजन बढ़ाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए हेल्दी चीजों के सेवन के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है। अन्हेल्दी तरीकों से वजन बढ़ाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, दिल के रोग, स्ट्रोक और गॉलब्लैडर डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको वजन बढ़ाने के लिए एक हेल्दी रेसिपी बता रही हैं।
वजन कैसे बढ़ाएं- घी और गुड़ खाएं

अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अब आपको घी और गुड़ के मिश्रण का सेवन शुरू कर सकते हैं। घी का गुड़ के साथ सेवन करने पर यह न केवल शरीर में बल्कि मांसपेशियों में भी वसा बढ़ाता है। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं घी और गुड़ चाहिए।
कौन सा घी बढ़ाता है वजन

अच्छे मेटाबॉलिज्म वाले लोगों को वजन बढ़ाने के लिए भैंस के घी की सलाह दी जाती है। खराब मेटाबॉलिज्म वाले लोगों के लिए देसी गाय के घी की सिफारिश की जाती है क्योंकि यह भैंस के घी की तुलना में पचने में आसान होता है।
ऐसे तैयार करें मिश्रण

एक चम्मच लगभग 4-5 ग्राम देसी बिना केमिकल वाला गुड़ लें और उसे एक चम्मच लगभग 5 ग्राम गाय का घी लें और दोनों को मिक्स कर दें। वजन बढ़ाने और दुर्बलता दूर करने के लिए, गुड़ में समान मात्रा में घी होना चाहिए। एक बार इसका सेवन करने की आदत पड़ने पर कोई भी मात्रा को दोगुना कर सकता है।
घी के फायदे
घी नैचुरली और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है। घी मीठा, ठंडा करने वाला और वात और पित्त को कम करने वाला होता है। यह पाचन में सुधार करता है, आपके ऊतकों को पोषण देता है, मांसपेशियों को मजबूत करता है, आवाज, स्मृति, बाल, त्वचा, प्रजनन क्षमता, प्रतिरक्षा, बुद्धि और अधिक में सुधार करता है।
गुड़ के फायदे
मिठास के मामले गुड़ चीनी से बढ़िया और हेल्दी ऑप्शन है। यह स्वाद में मीठा होता है और वात और पित्त को संतुलित करता है। यह आपकी इम्युनिटी को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है। साथ ही मीठी खाने की इच्छा को भी दूर रखता है। वजन बढ़ाने के लिए गुड़ को घी के बराबर मात्रा में लेना चाहिए। इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका भोजन के साथ या भोजन के बाद है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info